August 18, 2026

बाढ़ अनुमंडल में 82 लोगों पर सीसीए 3 के तहत हुई कार्रवाई

बाढ़। लोकसभा चुनाव को बाढ़ अनुमंडल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बाढ़ अनुमंडल में 82 लोगों पर सीसीए 3 के तहत कार्रवाई हुई है। बाढ़ की सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो इसके लिए अपराधियों पर सख्ती का दौर जारी है। जमानत पर छूटे अपराधियों पर बिहार क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एएसपी ने कहा कि बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के पंचमहला ओपी द्वारा 5, बेलछी थाना द्वारा 8, भदौर थाना द्वारा 6, घोसवरी थाना द्वारा 3, मरांची थाना द्वारा 6, हाथीदह थाना द्वारा 3, मोकामा थाना द्वारा 7, पंडारक थाना द्वारा 2, बाढ़ थाना द्वारा 9, अथमलगोला थाना द्वारा 4, बख्तियारपुर थाना द्वारा 6, सालिमपुर थाना द्वारा 4 और साम्यागढ़ ओपी द्वारा 1 यानी कुल 82 असामाजिक तत्वों के खिलाफ सीसीए 3 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं पांच कैदियों का जेल ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही जेल में बंद कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सीसीए 12 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सीसीए 12 के तहत की जाने वाली कार्रवाई के बाद जेल में बंद अपराधियों को एक साल जेल में ही रहना होगा। जबकि पांच कैदियों को बाढ़ तथा पटना के बेउर जेल से बदलकर दूसरे जेलों में भेजा जाएगा।

You may have missed