January 26, 2026

जमुई में पशु व्यापारी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से मारी गोली

  • जंगल से बरामद हुआ व्यवसायी का शव, दो अन्य अभी भी गायब

जमुई। बिहार के जमुई जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के पचेसरी जंगल से लक्ष्मीपुर पुलिस ने एक शव बरामद किया है। वहीं दो अन्य लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार तीनों पशु व्यवसायी बताए जाते हैं। जो खस्सी खरीद कर मुंगेर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने लूटपाट की और गोली मारकर एक की हत्या कर दी। वही दो अन्य लापता पशु व्यापारी को पुलिस घने जंगलों में ढूंढ रही है। मृतक की पहचान आमिर शेख के रूप में हुए है।जो मुंगेर जिले के गाजीपुर का रहने वाला बताया जाता है। वही औरंगजेब मुंगेर का और मनोज कुमार बांका बेलहर थाना क्षेत्र के बगघसावा इलाके का बताया जाता है। औरंगजेब और मनोज अभी लापता बताया जा रहे हैं है।जिसे जमुई पुलिस घने जंगलों में ढूंढ रही है। बताया जा रहा हैं की जमुई और बांका जिले से सटे सीमावर्ती जंगलों में तीन पशु व्यवसायियों को अपराधियों के द्वारा अगवा कर लिया गया। इस दौरान व्यवसायियों से अपराधियों ने लूटपाट भी की है। लूटपाट के दौरान एक व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या की घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठाडी पचासी इलाके का बताया जाता है। घटनास्थल पर जमुई एसपी और एसडीपीओ भी पहुंच गए है।

You may have missed