February 23, 2026

PATNA : दानापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले 88 लोगों पर मामला दर्ज

पटना। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)की राशि लेकर एक साल बाद भी आवास पूरा नहीं करने के आरोप में तीन पंचायतों के 88 लाभुकों के खिलाफ शाहपुर और अकीलपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। बीडीओ डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि दियारा क्षेत्र के गंगहारा,पतलापुर और मानस पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेने के बाद भी लाभुकों ने आवास पूर्ण नहीं किया। नियमानुसार एक साल के अंदर आवास पूर्ण कर लेना है। ऐसे लाभुकों को नोटिस भी दिया गया था, लेकिन आवास पूरा नहीं किया गया।

ऐसे लाभुकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। गंगहारा पंचायत के देवचंद भगत के टोला निवासी नागेन्द्र, मुकेश कुमार,रामेश्वर,अशोक राय,कुसुम देवी,अवध किशोर राय,अजीत कुमार, आशीष रंजन,दिलीप कुमार,राजू कुमार,कमल राय,पतलापुर पंचायत के शंकरपुर निवासी आदित्य राय,चुलहन राय,पतलापुर के अखिलेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, मिथिलेश साव, संजय सिंह, रामलाल सिंह, शिवमूर्ति देवी समेत पंचायत के मकसूदपुर, हाबसपुर और मानस पंचायत के नवदियरी निवासी सुगीता देवी, कुंती देवी,किरण देवी,कृष्णा राय समेत अन्य लाभुकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

You may have missed