पटना में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

  • मॉर्निंग वॉक को निकली थी महिला: टक्कर मारकर कार ने घसीटा, ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा

पटना। दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ सर्विस लेन में चार पहिया वाहन ने मॉर्निंग वॉक में निकली महिला को टक्कर मार दी। हादसे में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वाहन के टक्कर मारने से महिला सड़क पर गिर गई। जिसके बाद ड्राइवर उक्त महिला को घसीटते हुए कुछ दूर ले गया। स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर उक्त गाड़ी को पकड़ा। जिसके बाद घायल महिला को सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल महिला को पहचान सगुना मोड़ स्थित रामरती अपार्टमेंट में रहने वाले पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अनिल कुमार यादव की 62 वर्षीय पत्नी इंदुबाला देवी के रूप में हुई है। घटना को सूचना पाकर मृतक के पति अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना डायल 112 के साथ ही सगुना मोड़ पर मौजूद डायल 112 को दी। मौके पर पहुंच डायल 112 के साथ ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गाड़ी के चालक के साथ ही एक अन्य को हिरासत में ले ट्रैफिक थाना ले गई। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में वहा मौजूद प्रत्यक्षदर्शी आशीष कुमार ने बताया कि बेली रोड से चार पहिया वाहन तेज रफ्तार में सर्विस लेन से सगुना मोड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से सब्जी लेकर आ रही महिला को जोरदार टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिसके बाद हमलोगो ने खदेड़ का उसे पकड़ पुलिस के हवाले करते हुए। घायल महिला को सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया की चार पहिया वाहन चालक द्वारा एक महिला को टक्कर मार दी है। महिला का इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक के साथ ही एक अन्य को हिरासत लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed