बिहार उपचुनाव : सीएम नीतीश के प्रचार करने असमंजस बरकरार, जदयू की ओर से अब तक तय नहीं कोई कार्यक्रम

पटना। बिहार विधानसभा के दो सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर महागठबंधन की ओर से राजद के उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से जदयू का गठबंधन टूटने के बाद बिहार में यह पहला चुनाव है। सबकी नजर इस उपचुनाव पर है। राजद ने अपनी ताकत लगा दी है, वहीं जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव करेंगे या नहीं इसको लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के प्रचार में जाने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। प्रचार को लेकर जो खबरें स्थानी मीडिया में चल रही थी, उसे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं हुई है। अब जो भी होगा वो छठ के बाद होगा। एक नवंबर को मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार को जा सकते हैं। वैसे उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है।
छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश को लगी थी चोट
पिछले दिनों हुई स्टीमर दुर्घाटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चोटिल हैं। मुख्यमंत्री ने 26 अक्टूबर को अपना घाव भी पत्रकारों को दिखाया था। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से अभी ठीक नहीं हुए हैं। ऐसे में उनका चुनाव प्रचार में जाने का कार्यक्रम तय नहीं हो पा रहा है। उनके पेट में चोट है, ऐसे में वो हेलीकॉप्टर का बेल्ट नहीं बांध सकते हैं। वैसे जदयू की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह 26 अक्टूबर से ही प्रचार कर रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ पार्टी के कई मंत्री ने भी चुनाव प्रचार किया है, लेकिन मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में नहीं गये हैं।

About Post Author

You may have missed