PATNA : बांस घाट में कोरोना संक्रमित शवों को जलाने के लिए लोगों करना पड़ रहा घंटों इंतजार, गुलबी घाट का शव दाह गृह चालू

पटना। कोरोना से संक्रमित शवों को विद्युत शवदाह गृह में ही जलाना है। बुधवार को बांस घाट पर एक ही विद्युत मशीन से संक्रमित शवों को जलाया गया। अभी तक सिर्फ बांस घाट में संक्रमित शवों को जलाया जा रहा था। वहीं गुलबी घाट शवदाह गृह को दुरूस्त कर दिया गया है और खाजेकला घाट के विद्युत शवदाह गृह को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा हैं।
शाम सात बजे तक बांस घाट में 10 कोरोना की डेड बॉडी को जलाया गया। प्रत्येक डेड बॉडी को जलाने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। दूसरी मशीन को देर रात ठीक करने का नगर निगम ने दावा किया है। वहीं गुलबी घाट के विद्युत शवदाह गृह में भी संक्रमित शव को जलाने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई।
गुलाबी घाट पर पहले दिन शाम पांच बजे तक आठ शवों को जलाया गया। अभी तक पूरा लोड बांस घाट पर ही था। सिर्फ बांस घाट में संक्रमित शवों को शवदाह गृह में जलाए जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता रहा है। बांस घाट पर 12 अप्रैल को 24 शव और 13 अप्रैल को 32 शव को जलाया गया। डेड बॉडी की लंबी कतार को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने 14 अप्रैल को गुलबी घाट की एक बंद पड़ी मशीन को चालू कर दिया है।
वहीं बांस घाट पर बंद पड़ी एक मशीन को देर शाम शुरू करने की बात कही गई है। गुरुवार से नगर निगम क्षेत्र में संक्रमित मरीजों के लिए चार विद्युत शवदाह गृह उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं खाजेकलां घाट की मशीन खराब पड़ी है। इसे गुरुवार तक बनाने की बात कही जा रही है।

About Post Author

You may have missed