बिहार के प्रगति में बाधक बने नीतीश तो ईंट से ईंट बजा दूंगा, पलटूराम से भटकूराम बने नीतीश : नित्यानंद राय

पटना। नीतीश कुमार के बिहार NDA से निकलने के बाद भजापा नेता हमलावर हो गये हैं। बता दे की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वही अब केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद राय ने नीतीश का नया सियासी नामकरण किया है। नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को भटकूराम नाम दिया है। साथ ही उन्होंने नीतीश को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के विकास में बाधक बनने वाले नीतीश कुमार को ईंट से ईंट बजा देंगे। वही इससे पहले 2017 में RJD से गठबंधन तोड़ने के बाद राजद सुप्रीम लालू यादव ने नीतीश कुमार को पलटू राम कहा था। वही अब 2022 में भाजपा का साथ छोड़ने के बाद नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को भटकूराम, कुर्सी लोलुप, भ्रष्टाचारी से समझौता करने वाला भटकू और जनता से धोखा देने वाल नाम दिया है। वही इस दौरान नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया है। बता दे की पिछले कई दिनों से बिहार में सियासी ऊआपोह की स्थिति थी, जिसका आज खत्म हो गया है। आखिरकार मंगलवार को नीतीश कुमार ने NDA से अलग होने का फैसला ले लिया। वही नीतीश ने भाजपा को झटका देते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। अब वे महागठबंधन का हिस्सा बन गये हैं। बता दे की जल्द ही नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन जाएगी, इसका आधारशिला रख दिया गया है।

You may have missed