PATNA : फ्रैंचाइज इंडिया अगले 6 महीनों में बिहार में लाएगी 100 ब्रैंड, फ्रेंचाइज एंड इंवेस्टमेंट शो 2022 के साथ की गई शुरुआत

  • बिहार हर तरह के निवेशकों के लिए बड़ा बाजार: उद्योग मंत्री

पटना। फ्रेंचाइज इंडिया ने 19 नवंबर को पटना के होटल चाणक्य में बिहार फ्रेंचाइज एंड इंवेस्टमेंट शो 2022 का भव्य आयोजन किया। बिहार फ्रैंचाइज एंड इन्वेस्टमेंट शो 2022 की थीम नया साल नया बिजनेस 2023 थी। जिसमें हर संभव श्रेणी में 1000 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, एक्सक्लूसिव बिजनेस और कानूनी सलाह, वेरिफाइड इनवेस्टर्स, लोन और प्रॉपर्टी सहायता, और बहुत कुछ को एक साथ लाया गया है। वही इस शो का उद्घाटन उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ द्वारा किया गया। वही इस कार्यक्रम में राज्य की कई जानी मानी और प्रमुख हस्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वही इस अवसर पर मौजूद मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार में हर तरह के निवेश के लिए लोगों को सरकार हर तरह से सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्य्मंत्री तेजस्वी प्रसाद के नेतृत्व में बिहार विकास के हर पैमाने पर आगे बढ़ रहा है।

वही उन्होंने कहा कि हर तरह के उद्योगपतियों की नजर बिहार पर है और यहां उनके लिए बड़ा बाजार भी उपलब्ध है। बिहार भारत में सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में से एक है, और यह राजकोषीय प्रबंधन में सबसे अच्छे राज्यों में से एक है। राज्य में हर संभव श्रेणी में व्यवसायों और ब्रांडों के लिए संभावित संभावनाएं हैं। वही फ्रैंचाइज़ इंडिया ग्रुप के चेयरमैन गौरव मार्या ने कहा कि इसके अतिरिक्त बिहार में एक बड़ा उपभोक्ता बाजार है, जो फ्रैंचाइज़िंग के तेजी से बढ़ने में योगदान देता है। बिहार की जीडीपी अनिवार्य रूप से फ्रेंचाइज़िंग द्वारा संचालित होगी। फ्रैंचाइज़ इंडिया मूल्य ब्रांडों के माध्यम से। बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश आकर्षित करेगा और अगले पांच वर्षों में 10,000 से अधिक उद्यमी तैयार करेगा। वहीं, शिक्षा, हेल्थ केयर यानि स्वास्थ्य देखभाल, एफएमसीजी, हाइपर रिटेल और डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डीसी) उन उद्योगों में शामिल हैं। जिनमें काफी अधिक वृद्धि की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप राज्य में रोजगार के अवसर बाद में खुलेंगे।

About Post Author

You may have missed