पटना के दोनों म्यूजियम जल्द बनेगें हाईटेक, बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच होगा टनल का निर्माण

पटना। राजधानी पटना में बिहार म्यूजियम अभी बिहारी ही नहीं देश का सबसे अत्याधुनिक म्यूजियम है, जो अपने आप में बहुत ही खास है। इसकी संरचना अंतरराष्ट्रीय स्तर का है, इसी बीच अब पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को एक दूसरे से अंडरग्राउंड टनल के जरिए जोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा पटना म्यूजियम से बिहार म्यूजियम के बीच एक शानदार सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। वही इसकी लम्बाई की बात करे तो इसकी लंबाई 1400 मीटर होगी। वही इस सुरंग का रूट बेली रोड के नीचे से गुजरेगा जोकि पटना विमेंस कॉलेज होते हुए आयकर गोलंबर होते हुए तारामंडल के सामने विद्यापति मार्ग की ओर घूमकर पटना म्यूजियम परिसर में निकलेगा।

इसके अलावा म्यूजियम में पहुंचने के लिए मेट्रो की सुविधा दी जाएगी। पटना म्यूजियम का स्वरूप भी पूरी तरह से बदला जा रहा है। इसका काम भी तेजी से किया जा रहा है। पटना म्यूजियम में गंगा और पाटलिपुत्र गैलरी खास होने वाला है। गंगा गैलरी में दर्शक पटना में गंगा की संस्कृति और पाटलिपुत्र गैलरी में पटना की इतिहास से रूबरू हो पाएंगे। यह दोनों गैलरी डिजिटल होगा जहां पर पटना म्यूजियम परिसर में 158 करोड़ की लागत से बने नए भवन में यह सभी सुविधा दी जाएगी।

About Post Author

You may have missed