गया : महिला को लिफ्ट देने के बहाने बोलेरो चालक ने 4 लोगों के साथ किया गैंगरेप, जानें पूरा मामला

गया। बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ के पास एक महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना एक अप्रैल की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित महिला ने मंगलवार को फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी, तो बुधवार को गया में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। इस संबंध में फतेहपुर थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि पीड़ित महिला मोहनपुर प्रखंड के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के बयान पर नवादा जिले के रजौली के चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह अपने ननद के घर जाने के लिए फतेहपुर हनुमान मंदिर के पास ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन के चालक ने उसे कहा कि वह उसी तरफ जा रहा है। वह गोपी मोड़ छोड़ देगा, जहां से उसके ननद के घर जाने वाला वाहन मिल जायेगा। उसके बाद वह वाहन पर सवार हो गयी। वहीं, वाहन पर तीन अन्य लोग भी सवार थे। गोपी मोड़ के बाद वाहन चालक ने दूसरी दिशा में वाहन को मोड़ दिया।

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

पीडिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा की जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद चारों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान किसी तरह मुंह से कपड़ा हटा कर शोर मचायी, तो आरोपित जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। इस दौरान एक आरोपित का पहचान पत्र घटनास्थल पर ही गिर गया। घटना के दौरान आरोपित एक दूसरे का नाम ले रहे थे। पीड़िता ने बताया कि डर के कारण घटना की शिकायत पुलिस से देर से की। वहीं, इस संबंध में फतेहपुर थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed