February 11, 2026

दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन पर प्रतिबंध के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, नेता मनोज तिवारी हुए घायल

नई दिल्ली। भारत की राजधानी नई दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगवलार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। सूचना हैं कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का प्रयोग करना पड़ा। जिसके कारण पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के साथ कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें सफदरजंग ट्रामा अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए देकर दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। जिसके लिए भाजपा और छठ पूजा आयोजन समितियां इस फैसले का विरोध कर रही हैं। तिवारी इसे लेकर पूरी दिल्ली में छठ रथयात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।

सूचना हैं कि दोपहर के समय प्रदर्शनकारी चंदगी राम अखाड़े पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थें। प्रदर्शनकारी उसे तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे मनोज तिवारी व कई अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

You may have missed