September 20, 2026

पटना में देश के सभी भ्रष्टाचारियों के जुटान के खिलाफ 11 और 12 जून को जन आंदोलन करेगी भाजपा : विजय सिन्हा

  • नीतीश की विपक्षी एकता पर नेता प्रतिपक्ष का तीखा हमला, विजय सिन्हा बोले- हम लोग बिहार को भ्रष्टाचारियों की चारागाह नहीं बनने देंगे

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर राजधानी पटना में आगामी 12 जून को तमाम विपक्षी दलों की बैठक आयोजित करवाने वाली है। वहीं, अब बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा के तरफ से इस दिन को लेकर बड़ा एलान किया गया है। बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के तरफ से यह ऐलान किया गया है कि- आगमी 11 और 12 को भाजपा पूरे बिहार में आंदोलन करेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि पूरे पार्टी की तरफ से आगामी 11 और 12 जून को बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। इन भ्रष्टाचारियों को हम लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे। परिवारवाद और वंशवाद के कारण जो लोग संपत्ति कमाए हैं उस भ्रष्टाचारी को लोकनायक की धरती को अपवित्र नहीं करने देंगे। उनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन आंदोलन होगा और फिर से बिहार से अपराध तानाशाही और हिटलरशाही सामंतशाही प्रवृत्ति सत्ता में आकर चला रहे हैं वह कभी भी पूरी नहीं होने देंगे।
विजय सिन्हा बोले, 1975 के आपातकाल के जैसे बिहार में भी अघोषित आपातकाल लागू है
विजय सिन्हा ने कहा कि हम लोग प्रोग्राम बनाएंगे और यह प्रोग्राम निश्चित तौर पर भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का काम करेगा। जिस तरह 1975 में आपातकाल था उसी तरह बिहार में भी अघोषित आपातकाल लागू है। लेकिन लालू नीतीश यह बात अच्छी तरह समझ गए कि जो जन्म लिया है उसका मृत्यु तय है। इसलिए आप जो सोचती हैं कि 33 वर्ष से बड़े भाई और छोटे भाई मिलकर सरकार चला रहे हैं और आगे भी चलाते रहेंगे यह कतई नहीं होने वाला है। विजय सिन्हा ने चाणक्य नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि जब विपक्ष में हाहाकार मचा तो समझो कि राजा ईमानदार और चरित्रवान है। आज एक तरफ विदेश के लोग पीएम का पैर छू रहे हैं तो वहीं घर के अंदर भ्रष्टाचारी गलबहियां कर करके भाग रहे हैं। एकजुट हो रहे हैं लेकिन इनकी एकजुटता नहीं चलने वाली है। लेकिन एकजुटता देश के तमाम लोगों को भाजपा के समर्थन में एकसाथ कर देगा। बिहार में होने वाली विपक्ष की बैठक में कौन लोग लूट रहे हैं इसमें वही लोग जुट रहे हैं जो बिहार का भ्रष्टाचारी है, दिल्ली का भ्रष्टाचारी है, बंगाल का भ्रष्टाचारी है जो भी परिवारवाद का पोषक है यूपी से लेकर महाराष्ट्र वही लोग इस मीटिंग में जुट रहे हैं। लेकिन हमलोग बिहार को भ्रष्टाचारियों का चारागाह नही बनने देंगे।

You may have missed