December 9, 2025

PATNA : रूद्र यज्ञ में शामिल हुए मेयर प्रत्याशी बिट्टू सिंह, राजधानी के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

पटना। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र के पॉलिटेक्निक मोड़ स्थित साईं मंदिर प्रांगण में भावी मेयर प्रत्याशी तथा कद्दावर समाजसेवी रितेश रंजन और बिट्टू सिंह श्री शुभ शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र यज्ञ में शामिल हुए। पांच दिवसीय यज्ञ का आज अंतिम दिन था। यज्ञ के समापन में पहुंचकर पटना नगर निगम के मेयर पद के प्रबल प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने पूजा अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में उन्होंने महादेव तथा साईं बाबा के आशीर्वाद से पूरे पटना के सर्वांगीण विकास का संकल्प भी लिया। यज्ञ के आयोजन से आसपास का वातावरण पुण्य आलौकिक हो गया था।
इस दौरान मेयर प्रत्याशी बिट्टू सिंह ने यज्ञ के दौरान पूजा अर्चना के क्रम में राजधानी को पूर्ण रूप से विकसित पटना के रूप में तब्दील करने का प्रण किया। उन्होंने कहा कि राजधानी को विकसित नगरों के मामले में अपेक्षित स्थान प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया है कि मेयर चुनाव जीतने के उपरांत पटना नगर निगम की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन कर देंगे।
राजधानी पटना के नारकीय व्यवस्था को लेकर समाजसेवी रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह कहा कि वर्तमान परिवेश में नगर निगम के गलत नीतियों का खामियाजा राजधानी के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात से पूर्व ही नगर की स्थिति नारकीय हो जाती हैं। ऐसे में कार्यशैली तथा नीतियों में बदलाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पटना के मेयर पद पर यहां की आम जनता को ऐसे व्यक्ति को चुनकर भेजना होगा, जो नगर निगम की व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुधार कर जनहित उपयोगी बनाने का हुनर रखता हो।
उल्लेखनीय है कि आगामी मेयर चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। मगर इसके पूर्व से ही समाजसेवी रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह के द्वारा राजधानी के विभिन्न इलाकों का दौरा किया जा रहा है। इसके पहले रामनवमी के शुभ अवसर पर बिट्टू सिंह के द्वारा कई शोभा यात्राओं का आयोजन कराया गया था, भंडारा की भी व्यवस्था की गई थी।

You may have missed