November 20, 2025

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला : बिहार के कलाकारों का बजा डंका, जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 40वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में बिहार ने अपना पहला स्थान प्राप्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में सजे बिहारी एबेलियन को गोल्ड पुरस्कार से नवाजा गया है। बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इसकी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर बिहार आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि बिहार के हस्तशिल्प कला और बुनकरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह बहुत बड़ा सम्मान मिला।

बता दे की 40वां इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में करीब 24 राज्यों ने शिरकत किया था। इसके साथ-साथ कुछ प्रदर्शनी विदेश से भी आए थे। इन सभी प्रदर्शनी में बिहार नंबर 1 बना दिल्ली में 14 नंवबर से 27 नंवबर तक चलने वाले 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार ने अपने पैवेलियन को 41 स्टॉल्स से सजाए, जिसमें बिहार के पारंपरिक लोक कला संस्कृति की झलक पेश करने वाले बेहतरीन उत्पाद देखने में मिले। वही बिहार पेवैलियन में सुप्रसिद्ध लोककलाकार पद्मश्री दुलारी देवी की मधुबनी पेंटिंग और उनके द्वारा दी जाने वाली मधुबनी पेंटिग की जीवंत प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं। तो बिहार के अन्य हिस्सों में बनने वाली लोक कलाकृतियां और बिहार के पारंपरिक उद्योगों द्वारा निर्मित चीजें लोगों को खूब पंसद आई।

You may have missed