5 जनवरी को मुंबई के खिलाफ पटना में रणजी खेलेगा बिहार, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री

पटना। राजधानी का मोइनुल हक स्टेडियम एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के बीच मुकाबला का साक्षी बनेगा। मोइनुल हक स्टेडियम में पांच जनवरी से रणजी ट्रॉफी मुकाबला का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर पटना पहुंची मेहमान टीम मुंबई गुरुवार को मोइनुल हक स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आई। रणजी ट्रॉफी मुकाबले को लेकर स्टेडियम को सजाया जा रहा है। लोगों को बैठने के लिए प्रेस दीर्घा में तमाम व्यवस्था की जा रही है। सबसे खास बात है कि बीसीसीआई के द्वारा मोइनुल हक स्टेडियम को अपने कब्जे में कर लिया गया है। अधिकारियों की देखरेख में तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रतियोगिता में बिहार का मुकाबला मुंबई टीम से होगा। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे स्टेडियम में बिहार और मुंबई की टीम के बीच टॉस किया जाएगा। बिहार की टीम इस बार एलीट ग्रुप में खेल रही है, इसलिए बिहार टीम पर सबकी नजर टिकी हुई है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार रणजी ट्रॉफी देखने के लिए नि:शुल्क प्रवेश है। यह भी बताया गया है कि “स्टेडियम जर्जर अवस्था में स्थित है। 5 साल पहले इसे डेंजर स्टेडियम में घोषित कर दिया गया था। जिसको लेकर दीर्घा के चारों तरफ डेंजर का बोर्ड लगाया जाएगा। इसलिए जो लोग रणजी ट्रॉफी का मजा लेना चाहते हैं, वह अपनी स्वेच्छा से आकर देख सकते हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की इसमें कोई भूमिका नहीं है। चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच में बिहार, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश टीमों का मुकाबला होगा। बता दें कि मोइनुल हक स्टेडियम में कई अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। वर्ष 1993 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच एक दिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसके बाद 1996 में केन्या और जिम्बाब्वे के बीच एक दिवसीय वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। इस स्टेडियम में कई अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन होने के बाद स्टेडियम अपनी जर्जर अवस्था पर आंसू बहा रहा है। सरकार के तरफ से कई बार अंतराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की बात कही गई, लेकिन आज स्टेडियम जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुका है।

About Post Author

You may have missed