BIHAR : प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को राहत, अब राजस्व वसूली और जलकर बंदोबस्ती 3 महीने बाद

पटना। कोविड-19 के कारण अगले तीन महीने तक प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के साथ बंदोबस्त जलकरों की बंदोबस्ती एवं राजस्व वसूली को बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर गुरूवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इस बाबत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री मुकेश सहनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के साथ बंदोबस्त जलकरों की बंदोबस्ती एवं राजस्व वसूली कोविड-19 के कारण तीन माह के लिए विस्तारित कर दिया गया है। इससे मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्यों द्वारा जलकरों में समान्य रूप से मत्स्यपालन एवं शिकारमही बाधित रहने के कारण अधिनियमानुसार बंदोबस्त जलकरों का राजस्व जमा करने में व्यवहारिक कठिनाई नहीं होगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को अगले तीन माह अर्थत वर्ष 2021-22 का प्रथम किस्त राशि 25 सितंबर 2021 तक का अतिरिक्त समय सीमा देते हुए राजस्व वसूली की जा सकेगी। सुविध केवल निबंधित प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों जिनके साथ मत्स्य जलकर बंदोबस्त है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

You may have missed