बिहार प्रदेश कांग्रेस एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार तथा जनता के साथ-मदन मोहन झा

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश कांग्रेस को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।उन्होंने अपने विधान पार्षद विकास निधि से दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले चारों जिला दरभंगा,मधुबनी, समस्तीपुर तथा बेगूसराय को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि अनुशंसित की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इसके पूर्व अपनी एक माह की सैलरी भी मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि ऐसे आपातकालीन परिस्थिति में जितने भी जनप्रतिनिधि अपने-अपने विकासफंड से राशि का अनुमोदन कर रहे हैं।उन राशियों को खर्च करने की प्रक्रिया को सरकार सुगम तथा सरल बनावें।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपने पार्टी के अन्य विधायकों-विधान पार्षदों तथा सांसदों से इस मौके पर बढ़-चढ़कर जनहित के लिए आगे आने की अपील की है।उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से कहा है कि कानून का समुचित पालन करते हुए यह वक्त आम जनता की सुरक्षा एवं बेहतरी के लिए सोचने का है।बिहार प्रदेश का हर एक कांग्रेसी इस नाजुक घड़ी में जनता तथा सरकार दोनों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार बेहद संवेदनशील होकर इन हालातों से उपजे समस्याओं का समाधान करें।उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि संकट की इस घड़ी में आम जनों के कष्टों तथा पीड़ा का भी ख्याल रखना सरकार का कर्तव्य है।अतः सरकार को हर स्तर पर यह प्रयास करना चाहिए कि इस आपात स्थिति में आम जनता को भय भूख तथा भ्रष्टाचार का सामना ना करना पड़े।

About Post Author

You may have missed