बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या,थाना परिसर में खुद को मारी गोली

औरंगाबाद।प्रदेश के औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है।औरंगाबाद जिले के अंबा थाना में पदस्थापित एसआई जितेंद्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवाल्वर से अपने आप को मारकर आत्महत्या कर ली।एस आई के द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर ने प्रशासन को हलकान कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के अंबा थाना में पदस्थापित एसआई जितेंद्र सिंह ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सासाराम के निवासी बताए जाते हैं।थाने में उपस्थित सिपाहियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर थाने के अन्य कर्मी एसआई जितेंद्र सिंह के पास पहुंचे।लेकिन तब तक जीतेंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने उनके शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।बताया जाता है कि ऐसा के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एएसआई के द्वारा सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या कर लिए जाने के मामले की जांच आरंभ हो गई है।आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed