बिहार पंचायत चुनाव : आज हो रही चौथे चरण की मतगणना, 799 पंचायतों में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

बिहार पंचायत चुनाव। बिहार में इस समय चल रहे पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान आज चौथे चरण मतगणना हो रही है। बुधवार को चौथे चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों के 799 पंचायतों के लिए डाले गए वोटों की आज काउंटिंग शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीत सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। बता दे कि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इसके लिए प्रशासन ने मतगणना स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की हैं। वही बिना पास के किसी को प्रवेश की अनुमति नही हैं।

बता दे कि चौथे चरण में 88137 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। इनमें 41,410 पुरुष और 46,727 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41,120 उम्मीदवार हैं। वही ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 5,835 उम्मीदवार, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5,979 उम्मीदवार, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17,553 उम्मीदवार हैं, ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 4,190 उम्मीदवार और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1,131 उम्मीदवार मैदान में हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के 36 जिलों के 53 ब्लॉक में चौथे चरण में 58.65% मतदान हुआ था।