पर्यावरण संरक्षण के मामले में बिहार पूरे देश में आगे : राजेश तिवारी

पटना। जदयू के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जल-जीवन-हरियाली अभियान कारगर साबित हो रहा है, जिसकी तारीफ संयुक्त राष्ट्र तक में हो चुकी है। अब हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचने से बिहार में कृषि क्षेत्र में क्रांति आनी तय है। बिहार में पर्यावरण के अनुकूल विकास की योजनाएं बन रही हैं। जलवायु में हो रहे परिवर्तन और पर्यावरण संकट के समाधान के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान की कारगर साबित हो रहा है। हरियाली को बढ़ाने के लिए पौधे लगाए लगाए जा रहे हैं। भूजल स्तर को संरक्षित करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम किया जा रहा है। राज्य में कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ की स्थिति बनी रहती है, ऐसे में नीतीश सरकार तालाब, कुआं आदि जल संसाधनों को पुनर्जीवित कर रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए जल-जीवन-हरियाली जैसा बड़ा अभियान शुरू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है। बिहार के बंटवारे के बाद हरित आवरण 9 प्रतिशत रह गया था। जो अब राज्य का हरित आवरण 17 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ पहुंचने से कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से एक नई ताकत मिलेगी।

About Post Author

You may have missed