जविपा अध्यक्ष ने बिहार सरकार पर लगाया हत्या करवाने का आरोप, व्यवसाय करना हो गया है मुश्किल

पटना। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह व्यवसायी अनिल कुमार ने बुधवार को राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1989 से बिहार में व्यवसाय कर रहा हूं। आज तक किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं किया। फिर भी न जाने क्यों बिहार सरकार ने हमें अपराधी बता कर जेल भेजने का काम किया। उनकी मंशा मेरी हत्या करवाने की थी। इसलिए 8 महीने तक मुझे जेल में बंद रखा और मुझे प्रताड़ित भी किया। सरकार बताए कि आखिर हमसे उनकी क्या दुश्मनी है। हम पर दर्जनों केस फर्जी तरीके से करवाया गया है, लेकिन उन झूठे केस की हकीकत क्या है?
अनिल ने एक वरीय पुलिस अधिकारी पर कम पैसे में जबरन दुकान रजिस्ट्रेशन का आरोप लगाया और कहा कि उस अधिकारी ने 1 करोड़ में डील की हुई दुकान को 24 लाख देकर जबरदस्ती रजिस्ट्री कराने की कोशिश की। यह केस भी गांधी मैदान थाने में पेंडिंग है। ऐसे एक नहीं कई मामले हैं, जिसमें हम पर दबाव बनाया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में 2016 से हमने व्यापार करना बंद कर दिया, क्योंकि सरकार और तंत्र द्वारा हमें खूब परेशान किया जाता रहा है। हम अब यहां राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और बाबा साहब के विचारों पर चलकर बिहार के तमाम दबे कुचले लोगों के आवाज बुलंद कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed