बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट,पछुआ हवाओं ने बढ़ायी शीतलहरी

पटना।बिहार में अब पछुआ हवा ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया है।प्रदेश में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आज प्रदेश की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक का रिकॉर्ड किया गया।हालांकि आज धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।मगर शाम ढलने के साथ-साथ ठंड में वृद्धि महसूस होने लगी। इस संबंध में मौसम विभाग में जानकारी दी कि बिहार में अब पछुआ हवा के प्रभाव से शीतलहर के बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के ठंड के वजह से शीतलहर बढ़ रही है।जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक ठंड का प्रकोप गया जिले में पाया गया।गया का तापमान न्यूनतम 3.6डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही भागलपुर में 8.6 डिग्री,पूर्णिया में 7.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 7.5 डिग्री,छपरा में 8.9 डिग्री,दरभंगा में 8, सुपौल में 1. 4 डिग्री ,डेहरी में 4.5 डिग्री,मधुबनी में 5.9 डिग्री तथा शेखपुरा में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

About Post Author