बड़ी खबर-बिहार के बक्सर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज,कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 74 हुई
पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच राजधानी पटना से दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के पाए जाने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों मरीज बक्सर जिले के बताए जा रहे हैं।इसमें से एक 60 वर्षीय तथा एक 35 वर्षीय युवक शामिल है।जानकारी के अनुसार यह दोनों आसनसोल से लौटकर बक्सर आए थे। इन दो मरीजों के मिलने के साथ हैं बिहार में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 74 हो गई है। उल्लेखनीय है कि अभी तक बक्सर जिला से एक भी कोरोना ना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। इसके पूर्व वैशाली से भी एक मामले के आने की खबर है।इस प्रकार राज्य के दो अन्य जिले वैशाली तथा बक्सर भी कोरोना के कहर के जद में आ गए हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को 2 नए मामले सामने आये।कल बुधवार को 6 मरीज सामने आये थे।नालंदा के 3 मरीज शामिल थे। इसके अलावा पटना, मुंगेर और वैशाली जिले से भी एक-एक मामले सामने आये थे।लेकिन गुरूवार को जो दो नए मामले सामने आये हैं, उसमें दोनों मरीज बक्सर के रहने वाले बताये जा रहे हैं।बक्सर उत्तर प्रदेश से सटा हुआ इलाका है।इसके साथ ही आरा (भोजपुर), रोहतास और कैमूर (भभुआ) जिले के बॉर्डर से बक्सर की सीमाएं जुडी हुई हैं।

