बिहार के 534 प्रखंडों में रूलर मार्ट को शुरू करेगी बिहार सरकार, जीविका दीदियों के हाथों होगा मार्ट का संचालन

बिहार सरकार। बिहार के ग्रामीण इलाकों में आने वाले समय में आपको जीविका दीदी मार्ट का संचालन करती हुई नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार की जीविका दीदियों के लिए रूरल मार्ट खोलने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह रूरल मार्ट बिहार सरकार के सहयोग से खोला जाएगा और अपने इस मार्ट में जीविका दीदी को व्यापार करने के लिए सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी जिन्हें बेचकर वह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।

इस संबंध में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि रूरल मार्ट से गांव में राशन दुकान चलाने वाली जीविका दीदियों को काफी मदद मिलेगी। रूरल मार्ट का संचालन जीविका दीदियों के द्वरा ही किया जाएगा। अभी तक राज्य में 61 और और रूरल मार्ट चलाए जा रहे हैं और आगे इससे कुल 534 प्रखंडों में चलाए जाने का लक्ष्य सरकार ने रखा गया है।

वही रूरल मार्ट के लिए न्यूनतम 25 जीविका सदस्यों का समूह बनाना होता है और इस समूह को 16 लाख रुपए लोन मुहैया कराया जाता है। रुरल मार्ट से जो आमदनी होगी, वह भी समूह के सभी सदस्यों के बीच वितरित होती है। इन्हीं जीविका दीदियों में से तीन या इससे अधिक की जिम्मेदारी रुरल मार्ट के संचालन को दी जाती है। इसके साथ साथ जीविका दीदियों के स्वयं सहायता समूह को बैंकों द्वारा 16 हजार 700 करोड का लोन अब-तक उपलब्ध कराया जा चूका हैं।

About Post Author

You may have missed