सीतामढ़ी में कांग्रेस ने किया सिंहनाद,बोले मदन मोहन झा,राहुल गांधी ही बनेंगे प्रधानमंत्री

सीतामढी।बिहार में प्रदेश कांग्रेस काफी उत्साहित है।जब से पूर्व मंत्री मदन मोहन झा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।तब से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस द्वारा भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली का आयोजन हो रहा है।कल सीतामढ़ी में इसी अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक रैली आयोजित की गई थी।जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जनता को भाजपा सरकार की असलियत के बारे में समझाया-बताया कि किस प्रकार से भाजपा देश के लिए एवं देश की जनता के लिए नुकसानदायक है। सीतामढ़ी के गांधीमैदान में आयोजित इस रैली में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर विमल शुक्ला समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता शामिल थे। रैली को प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने भी संबोधित किया।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर मदन मोहन झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में देश के लोगों से जितने वायदे किए थे।उनमें एक भी पूरा नहीं किया।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है।उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ छला गया।लोगों को लड़ाने और बांटने का काम किया जा रहा है।आज एक ऐसी तानाशाह सरकार देश के सत्ता में सत्तासीन है जो आज तक ना कोई थी और शायद ही न कोई होगी।
कांग्रेस द्वारा आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। समस्तीपुर तथा शिवहर से भी बड़ी संख्या में लोग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा को सुनने के लिए आए हुए थे।रैली में जुटी भीड़ को देख कर कांग्रेसी नेताओं का उत्साह बढ़ा हुआ दिख रहा था।

About Post Author

You may have missed