BIHAR : कोरोना के 2174 नए मामले आए सामने; पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया में खतरा ज्यादा, एक्टिव मामले 9357
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के दूसरा लहर से लोगों में दशहम समा गया है। वहीं राज्य सरकार भी अलर्ट मोड में आ गयी है। हम सभी को पहले से ज्यादा सर्तकता बरतने की जरूरत है। इस साल में बीते 24 घंटे में बिहार में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 2174 नए मामले सामने आए हैं।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सूबे में कोरोना संक्रमण के 2174 नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बीते गुरूवार को 1911 मामले सामने आए थे। वहीं पटना में कोरोना संक्रमित मिलने के मामले में कमी आयी है, जहां गुरूवार को 743 मामले सामने आए थे, वहीं शुक्रवार को 661 नए मामले सामने आए हैं।
पटना के अलावे बिहार के अन्य सर्वाधिक प्रभावित जिलों में भागलपुर में 163, बेगूसराय में 15, सारण में 71, सहरसा में 39, वैशाली 23, प. चंपारण में 34, पूर्वी चंपारण 19, जहानाबाद 73, मुजफ्फरपुर 106, नालंदा 53, नवादा 35, मुंगेर 70, समस्तीपुर 58, भोजपुर 50, दरभंगा 24, औरंगाबाद 19, गया में 191, सुपौल 17, पूर्णिया 58, रोहतास 52 मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के 9357 एक्टिव मामले हैं। वहीं विगत 24 घंटे में कुल 90,751 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 2,65,048 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत घटकर 96.03 हो गया है।


