बिहार कैबिनेट विस्तार पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान, तेजस्वी बोले- फिलहाल महागठबंधन के अंदर इसको लेकर कोई चर्चा नहीं

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के द्वारा कैबिनेट विस्तार की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के तरफ से यह दावा भी किया जा रहा था खरमास के बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि, कैबिनेट का विस्तार को लेकर क्या निर्णय लिया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, कांग्रेस के मांगों को लेकर अभी कोई भी विचार नहीं किया गया है। फिलहाल कोई भी कैबिनेट का विस्तार नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि, मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिकार इस बात की चर्चा कहां से निकल कर सामने आई है। यह यह साफ़ कर देता हूं कि, अभी इसको लेकर गठबंधन के अंदर कोई भी बात नहीं हुई है। जबसे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कमान अखिलेश प्रसाद सिंह ने संभाला है तबसे वो नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की लगातार डिमांड कर रहे हैं। प्रदेश की कमान संभालन के बाद अपनी पहली प्रेस कॉफ्रेंस में ही उन्होंने यह मांग उठा दी थी। अखिलेश प्रसाद ने कहा कि विधानसभा में अपने विधायकों की संख्या के आधार पर कैबिनेट में कांग्रेस के चार मंत्री पद मिलने चाहिए। इस संबंध में सीएम नीतीश कुमार से मैंने बात की है और उन्होंने आश्वासन भी दिया है। वहीं, सीएम ने भी यह साफ़ कर दिया था कि, मंत्रिमंडल विस्तार जो होगा वो राजद कोटा के दो मंत्री जो हटे थे उन्हें भरा जाएगा। साथ ही कांग्रेस को भी जगह दी जाएगी। लेकिन इसे मंत्रिमंडल विस्तार नहीं कहा जा सकता है।

 

 

About Post Author

You may have missed