September 19, 2026

बिहार के नालंदा में लूट की बड़ी वारदात, 6 हथियारबंद डकैत 8 लाख लूटकर हुए फरार

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें के ग्रामीण बैंक में बड़ी डकैती की घटना की खबर सामने आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, नालंदा के बड़गांव ग्रामीण बैंक में बड़ी डकैती हुई है। बताया जा रहा हैं की यहाँ हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में करीब 8 लाख की डकैती की है। वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। इसके पूर्व भी 2 दिन पहले ही 7 मार्च को आरा के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से लाखों की लूट हुई थी। आरा के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 10-12 लाख की लूट हुई थी।

बताया जा रहा हैं की हथियार के बल पर अपराधियों ने पहले गार्ड के साथ मारपीट की फिर लूटपाट की गई थी। वहीं दूसरी ओर इस घटना की सूचना मिलते ही घटना की सूचना मिलते ही बड़े अफसर भी मौके पर मौके पहुंचे। इस मामले के सामने आने के बाद आसपास के इलाके में हडकंप मचा हुआ हैं।

You may have missed