नालंदा में सीएम नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, जनसंवाद यात्रा में घुसा शराबी, शराबबंदी पर उठे सवाल

नालंदा। बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों शराबबंदी को लेकर प्रदेश में काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनके गृह जिले में अब शराबबंदी पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल मामला शुक्रवार का है जब सीएम नीतीश के कार्यक्रम में बड़ी चूक हुई और जनसंवाद कार्यक्रम में एक शराबी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह शराबी शराब के नशे में पुलिस वालों तथा लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सीएम नीतीश के शराबबंदी अभियान पर भी लगातार सवाल उठाते नजर आ रहे है। बताया जा रहा हैं की एक शराबी खुद सीएम की सभा में पहुंच गया और पुलिस वालों के साथ गाली गलौज करने लगा। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को सीएम की सुरक्षा में चूक भी माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला नालंदा जिले के रहुई प्रखंड का है। गुरुवार को मुख्यमंत्री को जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम में पहुंचना था। लेकिन उनके पहुंचने से पहले शराब के नशे में धुत एक शराबी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सभा में पहुंच गया। होली के रंग में रंगा नशे में टल्ली शराबी पुलिस को खुलेआम गाली गलौज देते हुए सभा स्थल में घुस गया। यह सीएम नीतीश के जन संवाद कार्यक्रम में घुसे शराबी ने सूबे में शराबबंदी के दावों की पोल खोलकर रख दिया। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर हर जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे। इसके बावजूद शराबी सीएम की सुरक्षा में सेंध लगा कर सभा स्थल में घुस गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नालंदा जिला के रहुई प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा कर राजनीतिक जीवन के अपने पुराने साथियों, कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री से लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।

About Post Author

You may have missed