BIG BREAKING : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, देखें सूची
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एस एम कमर आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है।

गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लालू प्रसाद- राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोहम्मद कमर आलम-राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, रघुवंश प्रसाद सिंह, श्रीमती राबड़ी देवी और शिवानंद तिवारी- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अहमद अशफाक करीम- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश नारायण यादव, श्रीमती कांति सिंह, विद्यासागर निषाद, ललित यादव, भोला यादव, रणविजय सिंह, सर्वजीत पासवान को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का भी मनोनयन कर दिया गया है।




