बीपीएससी पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी : ईओयू ने सेटर्स गैंग के संजय कुमार को दबोचा, मछुआ टोली से हुई गिरफ्तारी

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग के 67वें एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक मामले में अब एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने पेपर लीक में शामिल संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी पटना के मछुआ टोली इलाके में मछली मार्केट के पास से हुई है। वैसे ये मूल रूप से गया जिले के डेल्हा थाना के तहत नया कॉलोनी का रहने वाला है। यह सेटर्स गैंग का एक्टिव मेंबर है। बताया जा रहा हैं की गैंग में संजय के दो महत्वपूर्ण रोल का पता चला है। इसका पहला रोल यह है कि अपने गैंग के लिए यह क्लाइंट के तौर पर कैंडिडेट्स ढूंढ़कर लाता है। रुपए लेकर उनकी सेटिंग करवाता है। इसका दूसरा रोल यह है कि एग्जाम में असली कैंडिडेट के बदले डमी कैंडिडेट बनकर यह पेपर लिखता है।
8 मई को दूसरे कैंडिडेट के बदले दी थी परीक्षा, पेपर लीक होने के बाद से था फरार
जानकारी के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई हैं की 8 मई को हुए बीपीएससी के 67वें एग्जाम में भी यह दूसरे कैंडिडेट के बदले एक सेंटर पर एग्जाम दे रहा था। वही जब पेपर लीक का मामला सामने आया, तब से शातिर संजय कुमार फरार चल रहा था। 28 मई को इस मामले में ईओयू की टीम ने अररिया जिले में छापेमारी कर भरगामा अंचल के राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया था। राहुल का कनेक्शन भी संजय कुमार के साथ था। इन दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई थी। कॉल डिटेल खंगालने पर इस बात के सबूत मिले थे। ईओयू की तरफ से संजय को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि कर दी गई है। वही इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है। बड़ी बात यह है कि गिरफ्तार किया गया संजय फरार चल रहे सेटर्स गैंग के सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव का साथी है। पेपर लीक करने में आंनद गौरव के साथ ही संजय का महत्वूपर्ण रोल था। यह बात ईओयू की जांच में सामने आ चुकी है। इससे किए पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं।

About Post Author

You may have missed