PATNA : बियाड की बिल्डिंग में लगी आग, कड़ी मश्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां के गांधी मैदान के पास स्थित बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की बिल्डिंग में आग लग गई। वही एक बजे फायर अलार्म बजा, इसके बाद वहां तैनात कर्मियों ने पावर कट कर दिया। वही इसकी सूचना अधिकारियों को दी। वही इसके बाद अधिकारी आनन-फानन में बियाडा दफ्तर पहुंचे। मुआयने के बाद अधिकारियों ने फिर से पावर सप्लाई शुरू करवा दी। वही इसके कुछ ही देर के बाद थर्ड फ्लोर से धुआं उठने लगा। पूरा दफ्तर धुआं-धुआं हो गया। वही इस अगलगी की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। तीसरे फ्लोर पर शीशा तोड़कर फायर ब्रिगेड के कर्मी अंदर घुसे। आग बुझाने में हाइड्रोलिक मशीन का इस्तेमाल किया गया। वही 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की घटना में सर्वर रूम में काफी नुकसान हुआ है। बता दे की बियाडा ऑफिस उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है। यहां उद्योग विभाग से जुड़े अधिकारी बैठते हैं। वही इस घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सुबह 4-5 बजे के करीब इसकी सूचना मिली। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम 2 गाड़ियों के साथ उद्योग भवन पहुंची। उस समय दफ्तर से धुआं निकल रहा था। कोई जनहानि नहीं हुई है। थर्ड फ्लोर के सर्वर रूम में नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कंकड़बाग, सचिवालय से भी अग्निशमन की गाडियां मंगाई गई थीं।
थर्ड फ्लोर के सर्वर रूम में लगी थी आग
वही बियाडा के पदाधिकारियों ने आग लगने की घटना पर चुपी साध ली है। फायर अलार्म लगा हुआ है, चिंगारी निकलने पर भी बजने लगता है। बावजूद इसके आग लग गई। उद्योग विभाग के इस दफ्तर में महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स भी होते हैं। आग कैसे लगी, कारण स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। वही गार्ड्स ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
