भारत जोड़ो यात्रा से देश में परिवर्तन की लहर शुरू : राजेश राठौड़

पटना।हिमाचल प्रदेश में शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस ने इस जीत को राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के फलस्वरूप देश में परिवर्तन की लहर के रूप में बताया।

हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि हिमाचल की जनता ने उत्तर से शुरुआत कर दी है भाजपा के सफाए की और आने वाले दिनों में जब भारत जोड़ो यात्रा अपने गंतव्य को पूरा करेगी तो प्रत्येक प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कारण गुजरात में भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा हो गया और आम आदमी पार्टी अब ओवैसी के तर्ज पर भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही है। हर जगह भाजपा विरोधी वोटों को अरविंद केजरीवाल अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के एजेंट के 1तौर पर असदुद्दीन ओवैसी के तर्ज पर राजनीतिक स्पर्धा में फिजूल नूरा कुश्ती करने पहुंच जा रहे हैं।

मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के परिणाम दूरगामी होंगे और कांग्रेस 2024 की लड़ाई को अपने देशवासियों के लिए लड़ रही है।

सदाकत आश्रम में आतिशबाजी करने वाले में मुख्य रूप से मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर, पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय चौधरी, कमलदेव नारायण शुक्ला, अजीत कुमार शुक्ला ,सतेंद्र बहादुर ,सत्येंद्र कुमार सिंह ,ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा सहित अनेक लोगों ने आतिशबाजी कर जीत पर जश्न मनाया

About Post Author

You may have missed