नालंदा में 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में गुरुवार को हाई स्कूल के समीप के तालाब से एक किशोर का शव बरामद किया गया। वही मृतक की पहचान सारे थाना क्षेत्र के नेरूत गांव निवासी निर्भय कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार है। वही इस घटना के संदर्भ में परिजन ने बताया कि किशोर बुधवार को नेरूत हाई स्कूल के मैदान में खेलने गया था। देर शाम जब किशोर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। वही इसके बावजूद उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। बता दे की परिजनों को यह अंदेशा हुआ कि गांव से बीती रात निकली बारात में किशोर भी चला गया है। गुरुवार को जब स्कूल के तालाब में शव छहलाय तो घर आकर एक बच्चे ने जानकारी दी। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि खेलने के बाद हाथ पैर धोने के दौरान किशोर तालाब में जा गिरा। जिसके कारण डूब कर उसकी मौत हो गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सारे थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि किशोर बीती शाम से लापता था। आज उसका शव पानी में छहलाया हुआ मिला है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

About Post Author

You may have missed