जिम ट्रेनर गोलीकांड : बेऊर जेल जाते ही रोने लगी साजिशकर्ता खुशबू सिंह, नहीं खाया खाना, ऐसे कटी डॉक्टर दंपति की रात

पटना। बीते शनिवार को राजधानी पटना के कदमकुंआ इलाके में जिम ट्रेनर विक्रम सिंह राजपूत की हत्या की साजिश रचने और सुपारी किलर्स द्वारा फायरिंग करवाने के आरोप में गिरफ्तार पटना के फेमस फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी खुशबू सिंह, पूर्व प्रेमी मिहिर सिंह व कांट्रेक्ट किलर अमन, आर्यन व शमशाद को बेऊर जेल में अलग-अलग वार्ड में रखा गया है। इन सभी को आमद वार्ड के अलग-अलग खंडों में बंद किया गया है। इन सभी को गुरुवार की रात 8.30 बजे बेऊर जेल ले जाया गया था। जहां सभी की कोरोना की एंटीजन टेस्ट करायी गयी। जिसमें सभी निगेटिव पाये गये। बता दें बीते शाम पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने हुए हाईप्रोफाइल गोलीकांड का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में डॉक्टर दंपति समेत 6 लोगों गिरफ्तार किया गया है। इस कांड की साजिशकर्ता खुशबू सिंह हैं। उसने ही पूर्व प्रेमी मिहिर सिंह से संपर्क किया था। उसके बाद मिहिर ने खुशबू को सुपारी किलर्स से संपर्क कर विक्रम को निपटाने के लिए 3 लाख में सौदा तय किया था।
जेल में कदम रखते ही फूट-फूट कर रोने लगी खुशबू, नहीं सोयी
पुलिस टीम जैसे ही सभी को लेकर बेऊर जेल पहुंची और अंदर ले जाने लगी तो साजिश रचने वाली मास्टर माइंड खुशबू सिंह फूट-फूट कर रोने लगी। उसके पति डॉ. राजीव कुमार सिंह भी रूंआसे हो गये थे। किसी तरह से महिला सिपाहियों ने खुशबू सिंह को संभाला। इसके बाद खुशबू को महिला आमद वार्ड में लाया गया। जहां उसे कुछ देर बाद जेल प्रशासन की ओर से खाने में रोटी, दाल व सब्जी दी गयी, लेकिन उसने भूख नहीं होने की जानकारी देकर खाना को वापस कराना चाहा, लेकिन खुशबू सिंह को काफी समझाया गया तो भी उसने खाना नहीं खायी। वहीं गद्देदार बिस्तर पर सोने वाले आरोपी पति-पत्नी रात भर सो नहीं पाए। जेल के अंदर राजीव सिंह व खुशबू सिंह काफी मायूस थे और डिप्रेशन में आ गये थे। इसके कारण दोनों पर गुप्त रूप से जेल प्रशासन की ओर से नजर रखी जा रही थी। इसके साथ ही शुक्रवार को काउंसलर से दोनों की काउंसलिंग करायी गयी। इसके बाद दोनों कुछ शांत हुए और शुक्रवार को दिन में जेल प्रशासन द्वारा दिया गया खाना खाया।
खुशबू को आ रही थी अपने बच्चों की याद
खुशबू सिंह को बार-बार अपने बच्चों की याद सताए जा रही थी और यह बता रही थी कि अब उन लोगों को कौन देखेगा? इधर, डॉ. राजीव सिंह व खुशबू के जेल जाने के बाद उनके दोनों बच्चे अकेले हो गये थे। राजीव नगर में रहने वाली नानी दोनों बच्चों को अपने साथ ले गयी।

About Post Author

You may have missed