February 21, 2026

नालंदा में बदमाशों युवक को लात घुसे और बेल्ट से पीटा, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में बदमाशों ने बीच बाजार मामूली विवाद में बीती शाम एक युवक के साथ लात घुसे और बेल्ट से मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो बिहार थाना क्षेत्र के महल पर मोड़ की है। बदमाशों की इस करतूत से बाजार वासी पुलिस मुस्तैदी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। बताया जाता है कि महल पर निवासी स्वर्गीय मोहम्मद तहसीन आलम के पुत्र बिलाल महल मोड़ स्तिथ मिठाई दुकान से समोसा और मिठाई लेकर घर लौटने लगा। युवक ने जैसे ही अपना स्कूटी घुमाया तभी वहां खड़े एक युवक के पैर को छू गया। इसी बीच दोनों में कहासुनी होने लगी। युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और स्कूटी सवार की बेल्ट और लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। बिहार थाना अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। मामूली विवाद में बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

You may have missed