बिहार में इस बार नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड; 30 दिनों के बाद होगा सर्दी का एहसास, अगले दो दिनों में बढ़ेगा तापमान

पटना। बिहार में आगे आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। दिसंबर महीने में बिहार ठंड के मामले में 2021 से काफी पीछे चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में ठंड रफ्तार पकड़ सकता है। दिसंबर में ही कई जिलों के शीतलहर की चपेट में आने का भी अनुमान है। ठंडी व बर्फीली हवाएं पहाड़ी क्षेत्र से होते हुए मैदानी हिस्सों में पहुंचेगी, जिससे गलन के साथ ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग की माने तो बिहार में अगले 2 से 3 दिनों के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक बिहार ठंड के मामले में 2020 और 2021 से काफी पीछे चल रहा है। 2020 में ठंड ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और 2021 में भी बिहार में इस समय काफी ठंड था। ऐसे में ठंड का स्केल 30 दिन आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार मानसून की सक्रियता रही है इस कारण से ठंड अधिक और लंबे स्केल वाली होगी। बिहार के अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, गया में 9.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 13.2 , पूर्णिया में 13.7, पश्चिमी चंपारण में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर में 13.1, सुपौल में 14.5, अररिया में 13.2 और रोहतास में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
कई इलाकों में छाया रहा हल्का कोहरा
इस साल प्रदेश में मानसून देर तक रहने के कारण सुबह में ठंड भी देर से शुरू हुई। वहीं राज्य में पछुआ हवा के कारण लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, कभी न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है तो कभी वह घटता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं मंगलवार के दिन सहरसा और फोरबेसगेंज में कुछ इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही। इसके अलावा राज्य के बाकी के हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिला।

About Post Author

You may have missed