रोहतास में पत्नी-पत्नी की लाश मिलने मची सनसनी; विवाद होने के बाद दोनों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की फाइल फोटो

रोहतास। सासाराम के नासरीगंज प्रखंड के कच्छवा थाना क्षेत्र के बैलहाड़ी गांव में बुधवार देर शाम को एक घर से पति-पत्नी की लाश मिली है। लोगों का कहना है कि आपसी विवाद के बाद दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों की पहचान बैलहाड़ी गांव निवासी कन्हैया महतो के पुत्र शशि कांत (26) और उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी  (24) के रूप में हुई। प्रियंका औरंगाबाद के मदनपुर थाना के बंगेर गांव के वकील मेहता की लड़की थी। कच्छवां थानाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेल्हाड़ी गांव में आपसी विवाद में पति.पत्नी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के परिजनों ने बताया कि मृतक शशिकांत अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन से अपने ससुराल में ही था। अपनी को ले मंगलवार 13 दिसंबर 22 को ही ससुराल बंगेर गांव से लौटा था। जिसके बाद बुधवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों की आत्महत्या की खबर मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की शादी 5 साल पहले 2017 में हुई थी। शादी के 5 साल बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं था। ससुराल पक्ष के परिजनों ने बताया कि लड़का पैर से विकलांग था, वह नशा भी करता था, जुआ की भी उसे लत थी। वह एक छोटे कपड़े का दुकान चलाता था, लेकिन काम के मामले में लापरवाह था। नशे में पत्नी के साथ प्राय मारपीट भी करता था।

About Post Author

You may have missed