बाढ़ पुलिस ने नशे में धुत छह व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पटना। सोमवार देर रात बाढ़ पुलिस ने एक निजी स्कूल में छापेमारी कर शराब संग नशे में धुत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में बाढ़ पुलिस ने बाढ़ बाजार के तिराहे पर एक उजला स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाद एसपी लिपि सिंह को गुप्त सूचना मिली की बाढ़ के पोस्ट ऑफिस घाट स्थित एक निजी स्कूल में जाम छलकाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में स्कूल में छापेमारी किया। जहां एक खाली बोतल, चखना के संग शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में विनोद सिंह, पिता स्वर्गीय रामचंद्र सिंह, सलेमपुर, बाढ़ और दूसरा जग्गू प्रसाद यादव, पिता स्वर्गीय राम लखन यादव, भरगामा, बाढ़ शामिल है। वहीं एक अन्य घटना में बाढ़ पुलिस ने बाढ तिराहा पर स्कॉर्पियो में सवार चार व्यक्तियों को 450ml के अंग्रेजी शराब के साथ नशे में पकड़ा है। गिरफ्तार व्यक्तियों में मंटू कुमार पैजावा पर, राजीव सिंह बाजितपुर, राजीव रंजन बेलछी और प्रेम कुमार बेलछी शामिल है।
115 thoughts on “बाढ़ पुलिस ने नशे में धुत छह व्यक्तियों को किया गिरफ्तार”
Comments are closed.