सूबेदार मेजर नीरज कुमार सिंह को बाढ़वासियों ने किया सम्मानित

बाढ़। पुलिस पदक से सम्मानित सीआरपीएफ के सूबेदार मेजर नीरज कुमार सिंह को बाढ़ प्रखंड के गुलाबबाग दुर्गा स्थान के पास ग्रामीणों ने माला पहनाकर सम्मानित किया। बता दें नीरज कुमार सिंह बाढ़ प्रखंड के कचहरी मलाही गांव के रहने वाले हैं। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता बाढ़ के जानेमाने कवि हेमंत जी ने किया। नीरज सिंह को नन्द किशोर प्रसाद ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं राजद के पटना जिला के सचिव धर्मवीर सिंह, अतिपिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष सुजान प्रसाद तथा छात्र नेता अभिनय टंडन ने नीरज सिंह की वीरता को विस्तारपूर्वक बताया। अंत में नीरज कुमार सिंह ने बाढ़ के युवाओं से सवाल पूछा कि आप लोगों को खेलने का मैदान है? उन्होंने आगे कहा कि देश के नौजवानों को दिग्भ्रमित कर धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया जा रहा है, इसको रोकना हम सभी का पहला कर्त्तव्य है। देश की हिफाजत कर रही सेना में हर धर्म के लोग के एक साथ रह कर देश की एकता व अखंडता को बचाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सेना के जवान एक शिविर में एक छत के नीचे पूजा, नवाज, गुरुवाणी या इसाई के लोग प्रार्थना करते हैं।

About Post Author

You may have missed