बहुत प्यार करती हैं बिहार से,बनना चाहती है मुख्यमंत्री भी !क्या बिहार की जनता साथ देगी…..

पटना।(बन बिहारी)लंदन में रह रही पुष्पम प्रिया चौधरी जी को बिहार से बेहद प्यार है।बिहार की मिट्टी से ही बनी बिहार में पली पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार का पुराना गौरव वापस लौट आना चाहती है।इसके लिए उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनना है। आज सुबह राजधानी वासियों ने जब अखबार खोला,फ्रंट जैकेट पर नजर गई, बहुतों ने अंग्रेजी में छपे विज्ञापन को देखकर सोचा कि यह किसी कंपनी का ऐड है।सो आगे बढ़ गए।बाद में जब मीडिया में वायरल होने लगा तो पता चला है कि यह किसी कंपनी का नहीं बल्कि प्लूरल्स पार्टी का ऐड है।पुष्पम प्रिया चौधरी के तरफ से प्लूरल्स एवरीवन गवर्न शीर्षक ऐड में बिहार वासियों से बहुत सारी बातें की गई हैं।एक पत्र लिखा गया है,लिखने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी खुद को आगामी 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताती हैं।फेसबुक- ट्विटर में पुष्पम प्रिया चौधरी के बड़ी संख्या में फॉलोअर्स है।बिहार को अपना वैलेंटाइन मानती हैं प्रिया जी।उनका मानना है,अगर आप आज की राजनीति से नफरत करते हैं तो उनकी पार्टी प्लुरल्स आपके लिए है। प्रिया जी दरभंगा के रहने वाली है।वैसे तो सामान्य वर्ग,वह भी सबसे शीर्ष कहे जानेवाले ब्राह्मण समाज से आती हैं। बहुत हद तक जाती प्रधान बिहार की राजनीति को समझते हुए भी खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताना,अपने आप में बड़ी बात है।प्रिया जी का कहना है अगर आप बिहार से प्यार करते हैं तो प्लूरल्स आपके लिए ही है।अब समय है आप अब तक के सबसे प्रगतिशील, राजनीतिक आंदोलन से जुड़ें तथा प्लूरल्स ज्वाइन करें।सरकार बनाएं बिहार बदले अपने जीवन काल में अपने बच्चों के लिए,अपने लिए।अब बिहार की जनता जो 30 वर्षों से तथाकथित रूप से सामाजिक न्याय की चक्की में पिस रही है।बावजूद इसके विकास नहीं हो रहा है। डबल इंजन की सरकार है फिर भी बिहार बेहाल है।ऐसे में प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी का यह पहल किस अंजाम तक पहुंचता है देखना मुनासिब होगा।

You may have missed