पटना नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मी का हत्या की कोशिश : बदमाशों ने चाकू गोदकर किया घायल, NMCH में चल रहा इलाज

पटना। पटना सिटी के दीदारगंज थाना के फतेहपुर गांव में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने एक युवक की तेज हथियार से गोदकर हत्या का प्रयास किया। वही आनन-फानन में स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायल युवक को पटना के NMCH में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दीवान मोहल्ला निवासी मुन्ना कुमार शुक्रवार की सुबह ऑटो से पटना सिटी जा रहा था। इसी क्रम में अपराधियों ने फतेहपुर गांव के नजदीक युवक को ऑटो से खींच कर चाकू और तेज हथियार से उस पर जानलेवा हमला किया। वही इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। वही इस वारदात की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दीदारगंज थाने को दी। वही सूचना मिलते ही दीदारगंज थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से राजधानी पटना के NMCH में भर्ती कराया। बता दे की मुन्ना कुमार और उनकी पत्नी रत्ना देवी दोनों पटना नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। पिछले कुछ महीनों से मुन्ना कुमार नगर निगम में काम करने नहीं जा रहा था। इस मामले को लेकर दीदारगंज थाना प्रभारी चेतन आनंद झा ने बताया कि मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। वही उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में मुन्ना कुमार को NMCH में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति ठीक होने के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

About Post Author

You may have missed