दरभंगा में मुखिया ने जीविका सदस्य से किया रेप का प्रयास, घटना के बाद आरोपी गांव से फरार

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिलें मनीगाछी थाना क्षेत्र के एक पंचायत मुखिया पर महिला जीविका सदस्य ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला को अकेला देख मुखिया ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। गांव की पंचायत ने मुखिया को पद छोड़ने को कहा लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। मनीगाछी थाना क्षेत्र की एक पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर मंडल पर जीविका सदस्य ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि छह जनवरी की रात उसे अकेला देखकर मुखिया चंद्रशेखर घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। ऐसे में वह बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर दूसरे आंगन में सो रही गोतनी मदद के लिए दौड़ी। जिसके बाद आरोपी खिड़की से छलांग लगाकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि घर के बाहर बाइक पर दो लोग और थे, जो आरोपी को बिठाकर वहां से फरार हो गए। वही सुबह होने पर पीड़िता सरपंच के पास गई और मुखिया की शिकायत की। सरपंच ने गाइडलाइन का हवाला देकर ग्राम कचहरी में मामला लेने से इनकार कर दिया, लेकिन इसे लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत कराने की सलाह दी। महिला के काफी प्रयास के बाद 11 जनवरी को सामाजिक पंचायत बिठाने का फैसला हुआ। पंचायत ने आरोपी मुखिया को भी बुलाया लेकिन उसकी जगह उसके पिता शामिल हुए। पंचायत में मुखिया के करतूत को जघन्य बताया। पंचायत ने मुखिया को पद छोड़कर प्राश्चियत करने का फैसला सुनाया लेकिन आरोपी के पिता ने इसे मानने से इनकार कर दिया। वहीं पंचायत के फैसले के बाद मुखिया गांव से फरार हो गया। अब सामने आया कि आरोपी कार्रवाई से बचने के लिए किसी अस्पताल में भर्ती हो गया है। संपर्क करने पर उसने बताया कि उसका पैर टूट गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इधर, पीड़िता ने थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed