एएसपी लिपि सिंह का चला हंटर, 11 गिरफ्तार

बाढ़। सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के दौरान अवैध शराब, अवैध खनन और जुआ खेलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लगभग 80 लीटर देसी शराब जब्त किया गया। अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी तथा ट्रैक्टर को भी जप्त कर लिया गया है। शराब की तस्करी में मोकामा थाना के सुल्तानपुर निवासी निशांत कुमार, गुरुदेव टोला निवासी नीलकमल, मोलदियार टोला निवासी मनीष कुमार और मैनक टोला निवासी गुड्डू प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से झारखंड निर्मित 200ml की देसी शराब के 395 पाउच बरामद किए गए हैं।

जुआ खेलने का आरोप में लखन चंद निवासी मोहम्मद कलाम, वार्ड नंबर 18 निवासी सूरज कुमार, लखीसराय के पचना रोड निवासी विक्की कुमार और रवि मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ₹5620 बरामद किया गया है। वहीं अवैध खनन के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जेसीबी चालक प्रमोद कुमार, ट्रैक्टर चालक दीपक कुमार और मोर निवासी विवेकानंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक जेसीबी और एक स्वराज ट्रैक्टर जब्त किया गया है।

About Post Author

You may have missed