सीतामढ़ी : SSB और पुलिस प्रशासन के संयुक्त कारवाई में 100 किलो गांजा के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार, बरामद गांजा की कीमत 50 लाख रूपये

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में SSB व पुलिस प्रशासन के संयुक्त कारवाई में 100 किलो गांजा बरामद किया गया है। वही एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वही बता दे की गिरफ्तार महिला का पति पुलिस को देखकर घर का दीवाल कूदकर भाग गया। वही SSB 51 वीं बटालियन के कमांडेंट भरत सिंह ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमा से सटे सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में छापेमारी की गई। वही SSB के अधिकारी ने बताया की किसी के द्वारा गुप्त सूचना दिया गया था की इस मकान में रह रहे पति पत्नी के द्वारा नेपाल से गांजा लाकर भारत में बेचा जाता है। जिसकी सूचना पर SSB 51 वीं बटालियन, सोनबरसा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। वही छापेमारी के दौरान एक रूम के अंदर भूसा में छुपाकर रखे गांजा का सात बोरा बरामद किया गया।

वही इस गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रूपये बताए जा रहे हैं। वही गिरफ्तार महिला की पहचान इंदरवा गांव निवासी किशोरी राय की पत्नी रामकली देवी के रूप में की गई है। वही फरार चल रहे किशोरी राय के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। बताते चले की भारत – नेपाल की खुली सीमा से तस्करों के द्वारा बराबर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। वही करोड़ों, लाखों रुपए के अवैध सामग्री भारत में लाकर उसे दोगुनी दाम में बेची जाती है।

About Post Author

You may have missed