JAAP नेता ने किया मां भगवती से देश की सरकारों को सदबुद्धि देने की अपील

  • राजू दानवीर ने दी दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के युवा नेता राजू दानवीर ने दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देवी दुर्गा की शक्ति और आशीर्वाद हम सबके जीवन को सुख समृद्ध करे।
दानवीर ने कहा कि हमें सभी बुराइयों का त्यागकर नैतिक मूल्यों और सदगुणों को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है और न केवल बाहर बल्कि हमारे भीतर भी बुरी ताकतों से लड़ना जारी रखना चाहिए। साथ ही दानवीर ने मां दुर्गा से देश की सरकारों को सदबुद्दि देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि माता देश की सरकारों को सदबुद्दि दे, ताकि वे किसानों के साथ न्याय करें। उन्हें उनका हक दें। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करें। महंगाई और बेरोजगारी से देश की जनता को निजात दिलाएं। सबों के लिए एक समान शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था करे।

You may have missed