February 18, 2026

BIHAR : अनुपम शर्मा ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार किया ग्रहण

गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने नये साल के पहले दिन पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री शर्मा भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा (आईआरएसएमई) के अधिकारी हैं तथा उन्होंने स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस, जमालपुर के 1982 बैच के माध्यम से रेल सेवा में प्रवेश किया। श्री शर्मा ने भारतीय रेल पर 35 वर्षों से अधिक समय तक अपनी विशिष्ट सेवायें दी हंै। श्री शर्मा मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में रेल परिचालन में सुधार के लिए वर्ष 1998 में रेलवे बोर्ड स्तर पर राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय श्री शर्मा की फुटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेलों में गहरी रूचि है।
बता दें श्री शर्मा मुंबई विश्वविद्यालय (जेबीआईएमएस) से वित्तीय प्रबंधन में मास्टर डिग्री तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद से पब्लिक मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्राप्त किया है। वहीं मिलान (इटली) के बोकानो विश्वविद्यालय तथा कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी आॅफ पिट्सबर्ग (यूएसए) में आयोजित लीडरशिप कोर्स में भाग लिया है। श्री शर्मा रोलिंग स्टॉक से संबंधित अध्ययन के क्रम में जर्मनी, आस्ट्रिया, यूके, यूएसए, फ्रांस और चीन भी गये।

You may have missed