December 5, 2025

PATNA : कृष्णा घाट में पुजारी के साथ असामाजिक तत्वों ने की लूट, पीड़ित पंडित ने थाने में दर्ज कारवाई FIR

पटना। राजधानी में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आये दिन बदमाश राजधानी पटना में हत्या, लूट और छिनतई जैसी घटना कर रहे है। वही इसी कड़ी में पुजारी के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बता दे की हॉस्टल के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वही यह पूरा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट का है। जहाँ पीड़ित पुजारी विजय पाण्डेय ने कहा की वह बिहारी साव लेन में रहते हैं। बदमाशों ने पहले उनके साथ लूटपाट किया। वही इसके बाद मौके से फ़रार हो गए। पीड़ित पंडित की माने तो कई बार बदमाश जबरन उन्हें निशाना बनाकर रूपये और सामान छीनकर भाग चुके है। जिसकी शिकायत पीरबहोर थाने में की गई है। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है की शनिवार को फिर दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may have missed