बिहार में परीक्षा के माध्यम से एएनएम की होगी बहाली, 11 हजार पदों के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

पटना। बिहार सरकार ने स्वास्थ्य महकमे में बहाली को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य में अब में एएनएम यानी ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाइफ की बहाली रिटेन एग्जाम यानी लिखित परीक्षा के जरिए करवाया जाएगा। इसके साथ ही साथ एएनएम नर्सों का संवर्ग भी अब राज्य स्तर पर होगा। अब तक एएनएम का संवर्ग जिलास्तर पर होता था। लेकिन, अब इसे राज्य स्तर पर किए जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने यह बताया कि, वर्तमान में प्रदेश के अंदर एएनएम की नियुक्ति अंकों और काउंसलिंग के आधार पर होती थी। मगर अब नियमों में बदलाव किया गया है। राज्य कैबिनेट ने बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) संवर्क नियमावली 2018 को निरस्त करते हुए बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियमावली 2023 को लागू करने की मंजूरी दी है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब राज्य में लिखित परीक्षा के जरिए एएनएम की नियुक्ति की जायेगी। बिहार में करीब 11 हजार पदों पर एएनएम की नियुक्ति होने वाली है। भर्ती की अधियाचना तकनीकी सेवा आयोग को भेजी गई है। हालांकि, इस भर्ती पर लिखित परीक्षा का नियम लागू नहीं होगा।

About Post Author

You may have missed