बिहार में इंडिया गठबंधन 40 की जगह उतरे 80 प्रत्याशी, फिर भी हम सभी सीटें जीतेंगे : सम्राट चौधरी

पटना। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रतारोप का दौर जारी है। वहीं इंडिया गठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी पहली रैली भोपाल में करने जा रही है। इस रैली का उद्देश्य बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार का विरोध करना होगा। वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से लगातार इंडिया गठबंधन पर हमला बोला जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि, इंडिया गठबंधन 40 के जगह 80 उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा कर लें, लेकिन जीतेगा तो भाजपा ही। सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि विपक्ष जितना सीट बंटवारा करना है कर लें, 40 के जगह 80 सीटों का बंटवारा कर लें, 80 उम्मीदवार भी चुनाव लड़ेगा तो जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। साथ ही रैली को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भोपाल में कांग्रेस की सरकार है, राजद और जदयू तो वहां है ही नहीं, तो यह लोग अतिथि बनकर जाएंगे और औपचारिकता निभाएंगे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर ईडी सीबीआई के गलत उपयोग के लगने वाले आरोप को खारिज करते हुए कहा कि, ईडी का निर्माण कांग्रेस पार्टी ने किया था। कांग्रेस पार्टी का कैरेक्टर भारतीय जनता पार्टी के कैरेक्टर से नहीं मिल सकता है। एकदम स्पष्ट रहिए जो गलत है वह गलत ही रहेगा।वहीं उन्होंने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि सब के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड के लोग ही कागज उपलब्ध कराते हैं तो उनसे ज्यादा माहिर खिलाड़ी कौन होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, चारा घोटाला में यदि लालू प्रसाद जेल में रहे हैं तो इसका एकमात्र दोषी है जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार। आज भी अगर लाल यादव के यहां छापे पढ़ रहे हैं तो उसका एकमात्र कारण है कि जनता दल यूनाइटेड के नेता ने कागज उपलब्ध कराए है और कोई कारण नहीं है। सीबीआई जब आई थी बिहार में तब पूरे देश में लालू यादव का ही राज था। लाल यादव की पार्टी जनता दल और यूनाइटेड फ्रंट की सरकार थी। तो उन्हें दूसरा कोई कैसे फंसा सकता है। जब उनकी सरकार में लोग फंसा रहे हैं तो फिर क्या ही बचता है।

About Post Author

You may have missed